Home Blog पेड़ काटते वक्त दर्दनाक हादसा, युवक की गर्दन पर चली कटर मशीन

पेड़ काटते वक्त दर्दनाक हादसा, युवक की गर्दन पर चली कटर मशीन

0

महासमुंद (छत्तीसगढ़), मई 2025: जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 थाना पारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आंधी-बारिश के दौरान गिरे नीम के पेड़ को कटर मशीन से काटा जा रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक डगाल अचानक गिर गई, जिससे संतुलन बिगड़ने पर कटर मशीन युवक की गर्दन पर चल गई।

Ro.No - 13759/40

हादसे में ललित यादव (उम्र 30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना पर बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here