Transfer ceremony held in District Cooperative Central Bank Khadma
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा खड़मा में दिनेंद्र कुमार साहू और कनिष्ठ लिपिक हितेश कुमार ध्रुव को सम्मान पूर्वक विदाई किया गया ज्ञात हो कि हितेश कुमार ध्रुव का स्थानांतरण शाखा छुरा हो गया है और दिनेंद्र कुमार साहू का स्थानांतरण शाखा गोहरापदर में हुआ है जिसमें शाखा खड़मा के सभी कर्मचारी ने विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक पीएल साहू सहायक लेखापाल ओम प्रकाश यादव सहायक लेखापाल नरोत्तम ध्रुव पर्यवेक्षक ओमकार यादव गनमैन रवि बंछोर , माखन निषाद एवं सभी समिति के प्रभारी समिति प्रबंधक उपस्थित हुए। ब्रांच मैनेजर पीएल साहू ने कहा कि कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और हमें जहां भी सेवा करने का मौका मिलता है वहां निर्भीक एवं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए वही सहायक लेखापाल ओम प्रकाश यादव ने भी दोनों कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही साथ समिति की ओर से रमेश ध्रुव ने भी अपना उद्बोधन दिया और सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कार्य में लगे रहने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का आभार देवानंद सिन्हा ने किया



