This is a new India which will not tolerate terrorism at any level – BJP District President Mahesh Jain
कांकेर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबुद करने के लिए चलाये गए आपरेशन सिंदुर पर भारतीय सेना व भारत सरकार को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि ये नया भारत है जो आतंक को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही कर सकता। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व करते हुए श्री जैन ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार है जो आतंक पर जवाबी प्रहार करना जानता है। पाकिस्तान प्रायोजित किसी भी आतंकी घटना पर देश की सेना तगड़ा प्रहार करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार का खात्मा एक बड़ी सफलता है ।
लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने भारत सरकार द्वारा आतंकियों पर कार्यवाही के लिये सेना को खुली छूट मिलने के बाद सेना के आपरेशन सिंदुर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये मेरे लिए गर्व का पल है कि मै भी उस सरकार का हिस्सा हूं जिसने पाकिस्तान को आतंकी घटना के लिए मुहतोड़ जवाब दिया है । पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दे दी थी कि इस आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान सह नही पायेगा। उन्होने कहा कि आज पूरा देश सरकार और सेना के साथ है।
विधायक विक्रम उसेण्डी व आशाराम नेताम ने कहा कि भारत सरकार को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये नया भारत है जो किसी भी प्रकार के आतंकी हमले को सहन नही कर सकता। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सेना के आपरेशन सिंदुर ने बता दिया है कि अब भारत आतंक के आगे झुकने वाला नही है। उन्होने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के 9 मुख्यालयों पर मात्र 25 मिनट में हमला कर जता दिया है कुछ
घण्टों में ही पूरे पाकिस्तान को खत्म कर सकते है। हमें सेना की इस कार्यवाही पर गर्व है । भारत की सेना अब मुहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व करते कहा कि भारत अब किसी भी प्रकार के आतंकी हमले को सहन नही करने वाला । भारतीय सेना अब पलटकर जवाब देगी जिसका अंजाम पाकिस्तान के लिये बहुत भयानक होगा ।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी भारतीय सेना द्वारा देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते सेना और भारत सरकार को बधाई दी है ।
भारतीय सेना की आतंकियों पर की गई इस गौरवपूर्ण
सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी मनाते शहर के पुराने बस स्टैण्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व में भारत का झंडा लहराते हुए भारत माता और भारतीय सेना के जयकारे लगा कर खुशी मनाई गई । इस अवसर पर निपेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश रजक, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराग उपाध्याय, टिकेंद्र ठाकुर, अमित चौबे, सोमेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



