Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai bought Parra, Dhukna and Supa from Kuleshwari Kumar for marriage in the family

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here