Retired Army officers honored in Red Samman program organized by Equitas Bank
जांजगीर चांपा – इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आज रेड सह सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसमें रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में असीम धर दिवान,राजेंद्र कुमार पाण्डेय,बैजनाथ राठौर,अभिषेक कुमार तिवारी,जितेन्द्र कुमार साईं,रविन्द्र कुमार जोगी,बसंत कुमार राठौर,राम किशन श्रीवास,देवेंद्र कुमार राठौर, भरत लाल साईं जैसे कई सम्माननीय रिटायर्ड सेना अधिकारी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक समीर पुथल तथा उनकी टीम योगेश दुबे , विष्णु निस्वाल,आकाश,आयुष,सोहन,टंकेश्वर, मयंक,रुपेश एवं रोशनी साक्षी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर गारखा प्रबंधक द्वारा साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के प्रति सतर्क रहने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही इक्विटास बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं एवं ब्याज दरों की जानकारी भी साझा की गई,जिससे वरिष्ठ नागरिक लाभ उत्सवके,कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि उपस्थित रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों ने अपने अपने सैन्य जीवन और युद्धकालीन अनुभव साझा किए,जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले, इक्विटास बैंक का यह प्रयास समाज के प्रति उसके उत्तरदायित्व को दर्शाता हैं जो न केवल वित्तीय सेवा प्रदान करता हैं बल्कि समाज के रक्षकों का सम्मान भी करता हैं,



