The competition will start at 6.30 pm in Kamla Nehru Park, recreational activities will be organised
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में क्विज-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 10 मई को
Ro.No - 13672/156
रायगढ़ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अवसर पर 10 मई, शनिवार को कमला नेहरू पार्क में शाम 6.30 बजे मनोरंजक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।



