New stir in Chhattisgarh politics! New party will have a grand start from Shivrinarayan
शिवरीनारायण, छत्तीसगढ़। राजनीतिक गलियारों में एक नई गूंज सुनाई दे रही है—जनता के मुद्दों को लेकर अब मैदान में उतरेंगे प्रदेश के कद्दावर जननेता। दीपक दुबे, ओंकार सिंह गहलोत, कृष्ण भट्ट, प्रेम प्रकाश साहू, धनंजय रात्रे, संजय सिंह, अर्जुन राठौर, घनश्याम चंद्रा और बसंत बरेठ ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है।
कल शिवरीनारायण में होगा ऐतिहासिक एलान
पार्टी का विधिवत गठन कल माता शबरी की जन्मस्थली और प्रभु जगन्नाथ के मूल स्थल माने जाने वाले शिवरीनारायण में किया जाएगा। समर्थकों की भारी मौजूदगी के बीच इस नई राजनीतिक ताकत का आगाज़ होगा।
जनता के मुद्दों को बनाएंगे मुख्य एजेंडा
जननेताओं ने साफ कहा है कि यह पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी जैसे जमीनी मुद्दों को लेकर काम करेगी। मकसद है—हर वर्ग को, चाहे वो मजदूर हो, किसान हो, व्यापारी या आम नागरिक, समान अवसर और अधिकार दिलाना।
सत्ताधारी दलों को मिलेगी नई चुनौती?
विशेषज्ञों की मानें तो यह नई पार्टी प्रदेश की सियासी फिज़ा में बड़ा बदलाव ला सकती है। क्या यह दल मौजूदा सत्ताधारी ताकतों को टक्कर देगा? क्या जनता इसे हाथोंहाथ लेगी? जवाब समय देगा, लेकिन शुरुआत से ही माहौल गरम है।



