Home Blog 3 माह होने को है पर मस्तूरी बाजार नीलामी नहीं हुआ,3 लाख...

3 माह होने को है पर मस्तूरी बाजार नीलामी नहीं हुआ,3 लाख तक की वसुली हो गया पर पैसा की हिसाब नहीं,अब पंचों में आक्रोश।

0

Three months are about to pass but Masthuri market auction has not taken place, up to 3 lakhs have been collected but there is no account of the money, now there is anger among the Panchas.

मस्तूरी। मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार सोमवार और शुक्रवार को बैठता है इसमें मस्तूरी सहित 5 किलोमीटर अंतराल के ग्राम पंचायत के लोग खरीदी करने पहुंचते हैं, यहां की बाजार में पंचायत बाजार का नीलामी करवा कर उस राशि का पंचायत के मूलभूत सुविधाओं में उसका उपयोग करते हैं, पिछले सत्र में इस बाजार की नीलामी 10 लाख रुपए से अधिक में हुई थी, लेकिन इस सत्र में पंचायत चुनाव होने के बाद सचिव संघ हड़ताल पर बैठ गए थे इस वजह से बाजार नीलामी की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी, इस कारण बाजार की वसूली की जिम्मा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को दिया गया था, रोजगार सहायक के द्वारा मार्च, अप्रैल, और मई में सप्ताह में दो बार लगने वाले बाजार की वसूली कर रहे हैं, लेकिन उसका हिसाब पंचायत की जनप्रतिनिधियों को नहीं दिया जा रहा है, और नहीं पंचायत के खाते में उस राशि को जमा किया जा रहा है,इस वजह से अब ग्राम पंचायत मस्तूरी के पंचों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी मुख्यालय के बाजार में 15 ग्राम पंचायत, के छोटे-छोटे सब्जी विक्रेता व व्यापारी, व ग्रामीण खरीदी बिक्री करने के लिए सप्ताह में लगने वाले दो बाजार सोमवार और शुक्रवार को पहुंचते हैं, जिसमें ग्राम पंचायत कोनी,आंकडीह,किरारी,भदौरा,मस्तूरी,कोसमडीह,मोहतरा,पेन्ड्री,कोहरौदा,खोरसी, सरगवां, मुड़पार,वेद परसदा,पाली इटवा, शामिल हैं।

ग्राम पंचायत मस्तूरी के ग्रामीणों के कई मूलभूत सुविधाएं जैसे नाली, सड़क,नल,बोर, बिजली स्ट्रीट लाइट की समस्या कई वार्डों में महीनो से बनी हुई है, वार्ड के पंचों द्वारा इसकी मरम्मत के लिए कई बार सचिव सरपंच को अवगत करा चुके हैं, लेकिन पंचायत फंड में राशि उपलब्ध नहीं होने की बातें बार-बार सामने आ रही है, ऐसे में सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की उम्मीदें और विकास कार्यों के लिए खर्च की राशि बाजार नीलामी की राशि पर टिकी हुई है, लेकिन तीन माह होने को है बाजार की नीलामी नहीं होने से वसूली किए जाने वाले राशि का हिसाब नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण जल्द से जल्द बैठक बुलाकर बाजार की नीलामी करवाने के लिए ग्राम पंचायत के पंच ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी से भी इसकी शिकायत किया है, शिकायत में उन्होंने अवगत करते हुए कहा है कि मस्तूरी बाजार की राशि वसूली रोजगार सहायक के द्वारा किया जा रहा है तीन माह होने को है लेकिन वसूली राशि का कोई प्रकार का हिसाब किताब पंचायत को नहीं दिया गया है, इस वजह से ग्राम पंचायत के मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द बाजार नीलामी करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित में शिकायत व मांग भी किया।

वही इस मामले में ग्राम पंचायत मस्तूरी के सचिव नंदेश करीयारे का कहना है कि बाजार नीलामी की प्रक्रिया चालू कर दी गई है, ग्राम पंचायत में नीलामी करने के लिए दो बार सूचना जारी भी जारी किया गया है, बहुत ही जल्द ग्राम पंचायत की विशेष बैठक बुलाकर बाजार की नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, रोजगार सहायक के द्वारा जो बाजार वसूली की गई है, उस राशि को भी पंचायत के खाते में जमा किया जाएगा और पंचायत की जो मूलभूत सुविधाएं हैं उसको पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here