Home Blog सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में लगाया गया समाधान शिविर

सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में लगाया गया समाधान शिविर

0

A solution camp was organized in village panchayat Peedhapal under Sushasan Tihaar

मुख्यमंत्री श्री साय की सोच, गांवों व शहरों का समेकित विकास हो : कांकेर विधायक

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 13 मई 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण में ग्रामों में समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज कांकेर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में किया गया, जहां पर ग्रामीणों ने अपने आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए कृतसंकल्पित है और इसे ध्यान में रखते हुए सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गांवों व शहरों का चौतरफा और समेकित विकास हो, इसी सोच के साथ साय सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेश को अग्रसर कर रही है। कांकेर विधायक ने ग्रामीणों को शासन के योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग करने की भी बात कही।
ग्राम पीढ़ापाल में आयोजित समाधान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने भी सुशासन तिहार के उद््देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील ग्रामीणों से की। शिविर में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जिले में कुल 39 समाधान शिविर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शासन स्तर पर की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस, मोबाइल टावर, आवास, पेयजल जैसी विभिन्न मांगें ग्रामीणों की ओर से प्राप्त हुई है। यह भी बताया कि मोबाइल टावर के लिए कुल 85 प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। कलेक्टर ने योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को आगे आने की बात कहीं।

आज आयोजित शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान श्री परदेशीराम साहू, श्रीमती हेमबती सहित 04 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 05 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 02 किसानों को किसान किताब, 04 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 03 को शौचालय स्वीकृति पत्र तथा 02 हितग्राहियों को नये आवास की चाबी मंचस्थ अतिथियों के द्वारा सौंपी गई। इसके अलावा ग्राम के 03 गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया और 03 शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्री अक्तूराम के घर जाकर विधायक एवं कलेक्टर ने नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी। शिविर में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here