Home Blog भगवान शंकर जी अवधूत महादेव है जो सबका कल्याण करते हैं शिव...

भगवान शंकर जी अवधूत महादेव है जो सबका कल्याण करते हैं शिव का चरित्र हमे सत्य और शांति का मार्ग बतलाते है ,,,, संदीप मिश्रा

0

Lord Shankar Ji is Avdhoot Mahadev who does good to everyone. The character of Shiva shows us the path of truth and peace.,,,, Sandeep Mishra

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।11 मई से 20 मई तक किरारी स्थित भगवान स्वयंभू लटेश्वरनाथ भोले बाबा की पावन धरा किरारी में आयोजित श्री शिवमहापुराण महोत्सव के चतुर्थ दिवस के कथा प्रसंग में आचार्य कथावाचक संदीप मिश्रा श्री धाम वृन्दावन, ने कथा का विस्तार से वर्णन करतें उपस्थित श्रोताओं को कुबेर प्रसंग, सती प्रसंग की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि शंकर भगवान भोले नाथ एक अवधूत महादेव है वे सबका कल्याण करने वाले है भगवान शिव का चरित्र हमें सत्य और शांति का मार्ग बतलाती हैं

कथा श्रवण हेतु मस्तूरी किरारी सहित आसपास के श्रद्धालु भाई बहन श्री शिवमहापुराण कथा श्रवण हेतु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर शिवमहापुराण कथा रूपी गंगा मे गोता लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ करने मे जुट गए हैं आयोजन समिति द्वारा भोजन महाप्रसादी का व्यवस्था किया गया हैं । जिसमे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु जन प्रसाद ग्रहण कर रहें हैं । मुख्य यजमान के रूप मे ठाकुर तमेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती प्रतिमा सिंह जी ग्राम पंचायत सरपंच किरारी एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन अभिषेक कर रहे है साथ ही ग्राम के अन्य माताएं बहने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक एवं पूजन कर रहे हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ठाकुर नितेश सिंह उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत मस्तूरी, ठाकुर टुकेश सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, ठाकुर फेकू सिंह, बबला सिंह, बाबा सिंह, दीपक सिंह, बलवंत सिंह , संतोष सिंह, धनी सिंह, रामफल साहू, गोपाल साहू, राधे साहू, विजय साहू, डा. शिवकुमार साहू, चंद्रकांत सिंह, किशोर तिवारी,किशोर राठौर, संतोष राठौर, एवं ग्राम किरारी के श्रद्धालु भाई बहन मिलजुल कर कार्य कर रहें हैं । कार्यक्रम का संचालन ननकू साहू, द्वारा किया जा रहा हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here