Home Blog कांकेर पुलिस द्वारा भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज कांकेर में याताया व सड़क सुरक्षा...

कांकेर पुलिस द्वारा भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज कांकेर में याताया व सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं महिला, बच्चों से सम्बंधित अपराधों में जागरूकता एवं डिजिटल/साइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

Kanker Police organized a program on traffic and road safety awareness, awareness about crimes against women and children and digital/cyber awareness at Bhanupratapdev PG College, Kanker.

जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 14.05.2025

Ro.No - 13672/156

#पुलिस मुख्यालय रायपुर के मंशानुसार विशेष जनजागरूकता अभियान के तरताम्य में कार्यक्रम का आयोजन

उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध,श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर, श्री सतीश वर्मा सहायक उप निरीक्षक एवं महिला रक्षा टीम की उपस्थिति मे पीजी कॉलेज कांकेर में यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान दोपहिया/चारपाहिया वाहन चलाने के दौरान हमेशा ही सभी दस्तावेज अपने पास रखना, तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, शराब पीकर वाहन ना चलाना, यातायात संकेतों तथा यातायात नियमों का पालन करने इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि सड़कें कैसे संकेत देती व कैसे बोलती है जिसका हमें सड़क में चलने के दौरान हमेशा ध्यान रखना चाहिए। महिला सुरक्षा टीम कांकेर के द्वारा महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी व इसके बचने के उपाय तथा किसी प्रकार के ऐसी घटना होती है तो त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। वर्तमान परिदृश्य में मोबाइल का प्रयोग अपरिहार्य होने के साथ ही अनेक फ्राडस्टर एवं साइबर क्रिमिनल के द्वारा जो अपराध घटित किया जा रहे हैं उसके संबंध में नवीनतम जानकारी साझा किया गया तथा इस सम्बन्ध में उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. श्रीमती सरला आतराम, प्राचार्य पीजी कॉलेज कांकेर एवं अन्य प्रोफ़ेसर/व्याख्याता डॉ विजय कुमार रामटेके, डॉ.बसंत नाग, डॉ.नवरतन साव, डॉ सुमिता पांडे, डॉ. अलका केरकेटा एवं अन्य की उपस्थित में पीजी कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राएं सम्मलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here