Home छत्तीसगढ़ शारदा पब्लिक स्कूल बाराद्वार बस्ती में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

शारदा पब्लिक स्कूल बाराद्वार बस्ती में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

0

 

अभिभावकों के साथ ही विद्यालय परिवार बच्चों को संस्कारवान बनाने प्रयत्न करें… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय)

Ro.No - 13672/156

सक्ती। शारदा पब्लिक स्कूल, बाराद्वार बस्ती में आज वार्षिकोत्सव २०२४ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत डा धीरेंद्र खूंटे ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं किया तो वहीं छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों के भविष्य निर्माण की बात करते हुए कहा कि अभिभावक गण एवम् विद्यालय परिवार के बच्चों को संस्कारवान बनाने प्रयत्न करें तभी समाज सुखी व समृद्ध होने के साथ भारत संस्कारित व विकसित राष्ट्र बनेगा।
इन पलों में मंचासीन स्कूल संचालक दुलीचंद साहू, सरोज दस महंत, बी डी प्रधान ने कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है कि वे बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयत्न करें ।
इन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक परिवार व भैया बहन विशिष्ट अभ्यागतों को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे।आज कार्यक्रम में विशिष्ट अभ्तगत के रूप में, दंत चिकित्सक श्रीमती अंजु खूंटे, नेत्रा साहू , जितेंद्र चौहान, संतोष सिदार
आज विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ के शिक्षक रजनी चौहान, सेवती, चांद,सपना, बबिता, सुमन, रुमन ने अभ्यागतों को माल्यार्पण के साथ स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मंच संचालन अजीत चौहान ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन देवलाल चौहान ने किया।
आज नन्हें बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने अभिभावकों के साथ ही अभ्यागतों का मन मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here