A high level bridge will be constructed on the Kelo river from Kaya Ghat to Kelo Vihar at a cost of 8 crore 22 lakhs
ओपी ने कहा जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर जारी रहेंगे विकास कार्य
रायगढ़ :-केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हेतु 8 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली है। वर्षा के दिनों में केलो में बाढ़ आने की स्थिति में कयाघाट पुलिया में आवागमन बंद हो जाता था जिससे आम जनता की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग रखी जिसे पूरा किया गया।स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित माँग को देखते हुए वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओ पी चौधरी ने इस पुल हेतु 8.22 क़रोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, विशेषकर बरसात के दिनों में केलो विहार से कयाघाट आने-जाने वाले लोगों को केलो नदी पार करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा।विधायक ओपी ने कहा जनता की सुविधाओं के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे ।
बहुप्रतीक्षित पुलिया में प्रावधान
नगरीय क्षेत्र की एक महत्त्वपूर्ण सड़क है। जिस पर एक एनीकट बना हुआ है। वर्षा ऋतु में ऐनीकट पर से यातायात पूरी तरह से बंद हो जाता है। साथ ही वर्षा काल के अलावा शेष अवधि में ऐनीकट के गेट बंद होने पर ओव्हरफ्लो होने से आवगमन से दुघर्टना की संभावना रहती है। सेतु निर्माण हो जाने के उपरात यातायात घनत्व बढ़ने की संभावना एवं आवश्यकता के आधार पर सेतु की कुल चौड़ाई 12.00 मीटर ली गयी है।
पहुँच मार्ग निर्माण हेतु दोनो ओर भवनों को तोड़ना होगा, उसके वास्तविक आधार पर लोक निर्माण विभाग (भ./स.) संभाग रायगढ़ से प्राक्कलन प्राप्त किया गया है। अतः क्षतिपूर्ति हेतु प्राक्कलन में राशि रू. 61.09 लाख का प्रावधान किया गया है।
प्रस्तावित पुल नगरीय क्षेत्र में है, इसलिये पुल पर प्रकाश व्यवस्था का हेतु 17.69 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
एकरेखण में आने वाले विद्युत लाईन एवं पोल-शिफ्टिंग सी. एस.पी.डी.सी.एल. आधार पर राशि रू. 20.72 लाख का प्रावधान है। नदी के तटरक्षण हेतु नगर निगम रायगढ़ द्वारा रिटेनिंग वाल तथा अंडर ग्राउड सीवर लाईन निर्मित है, इसके साथ ही सड़क, डिवाडर, विद्युतीकरण, 33 के. व्ही. तथा 11 के.व्ही. विद्युत लाईन, नाली इत्यादि भी निर्मित है एवं पुल निर्माण से प्रभावित है। जिसके लिये नगर निगम रायगढ़ द्वारा प्रस्तुत 127.84 लाख रुपए का प्रावधान गया है।बी.एस.एन.एल. लाईन शिफ्टिंग हेतु राशि रू. 7.01 लाख के डिमांड का प्रावधान किया गया है। पुल निर्माण उपरांत उसके नीचे से भी सुरक्षा हेतु हाईट गेज का प्रावधान किया गया है। अतः स्लेब की प्राक्कलन राशि रू. 20.31 लाख रुपए का प्रावधान है।दो नग ओव्हर हेड साईन बोर्ड का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिये रू. 19.14 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है



