ग्राम पंचायत चनार में तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा एक अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक आयोजन रहा। इस यात्रा ने ग्रामवासियों के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ किया तथा सभी को एकता और अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन से की गई, जहाँ पर पंचायत प्रमुख, ग्राम सचिव, स्कूल के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, युवा संगठन एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सबने हाथों में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन का उद्देश्य केवल तिरंगे का सम्मान करना नहीं था, बल्कि यह युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों और देशप्रेम के प्रति जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम भी था।
इस प्रकार तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत चनर में न केवल एक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुई, बल्कि इसने गांव के हर नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की। यह आयोजन निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। और भारतीय सैनिकों के वीरता को पूरा देश सलाम करता है।
भारतीय सेना के साहस, बलिदान और नुशासन को सलाम करते हुए आज चनार में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेना के सम्मान में आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग राष्ट्रध्वज के साथ शामिल हुए।



