Success story: In the Samadhan camp organized in Dhanesara, a wheelchair was provided on the spot to the disabled husband
सुशासन तिहार -2025
उत्तर बस्तर कांकेर 19 मई 2025/ नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम धनेसरा में आज आयोजित सुशासन तिहार 2025 में आई श्रीमती सुखबती बाई को समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके दिव्यांग पति श्री रेमन शोरी के लिए व्हील चेयर निःशुल्क प्रदाय की गई। श्रीमती सुखबती ने बताया कि उनके पति को दिव्यांगता के कारण कहीं आने-जाने में कई प्रकार की परेशानी होती है। आज शिविर में व्हील चेयर के लिए आवेदन दिया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा तत्काल व्हील चेयर प्रदाय की गई। ग्राम धनेसरा निवासी श्रीमती सुखबती ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आवेदन देने के तुरंत बाद मौके पर व्हील चेयर मिल जाएगी। उन्होंने साय सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए शासन एवं प्रशासन के लिए आभार प्रकट किया है।




