Police arrested one accused who raped a woman by luring her with marriage.
दिनांक 21.05.2025
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.04.2025 को प्रार्थिया ने थाना कांकेर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनेश कुमार पोया उम्र 25 वर्ष निवासी लुलेगोंदी का रहने वाला प्रार्थिया गांव और उसके गांव का पंचायत एक जगह होने के कारण से प्रार्थिया से पूर्व से परिचित था जिसका फायदा उठाकर प्रार्थिया के मोबाईल नंबर से आरोपी दिनेश पोया अपने नाबइल नम्बर में फोन करके बात करता था जिस कारण से बातचीत होने के बाद हम दोनो के बीच में दोस्ती हो गई दिनांक 15.08.2022 शाम 06.00 बज के आसपास अपने घर ग्राम लुलेगोंदी में ले जाकर प्रार्थिया से शादी करने की बात बोलकर मना करने के बाद भी प्रार्थिया के साथ में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया और शादी करने की बात बोलने पर मना कर दिया बाद में मेरे साथ मौका पाकर कहीं भी आसपास में ले जाकर शादी करने की बात बोलकर आरोपी दिनेश पोया बलात्कार करता रहा और जब भी प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात बोलती तो मना करता था दिनेश पोया ने आखिरी बार दिनांक 13.04.2025 के रात्रि में अपने घर में मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया मेरे द्वारा बार-बार शादी करने की बात बोला गया तब दिनेश पोया ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र.125/25 धारा-69,351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सायबर सेल कांकेर व तैनात मुखबीर की सहायता से रिपोर्ट दिनांक 28.04.2025 से फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 20/05/21 के रात्रि मुखबीर के सूचना पर आरोपी के घर ग्राम लुलेगोंदी में तत्काल गंभीर प्रकरण आरोपी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर आरोपी का घर को घेराबंदी कर आरोपी दिनेश कुमार पोया पिता बीरसिंग पोया उम्र 29 वर्ष साकिन लुलेगोंदी को हिरासत में लिया गया। आरोपी दिनेश कुमार पोया के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर दिनांक 21.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, आरक्षक अरूण मंडावी, आर. संतोष मरकाम एवं म.आरक्षक गणेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।



