Bhanupratappur police station arrested the accused who looted goods worth Rs 38896 from an e-cart delivery boy and sent them to jail
थाना भानुप्रतापपुर
दिनांक 21/05/2025
अपराध क्र-80/2025 धारा 396, 115(2), 351(2) 309(4)bns. *आरोपी* :- *( 1) हरेश कुमार उयके पिता मेघनाथ उयके उम्र 28 वर्ष निवासी बिचपारा मर्देल (2) अजय कुमार उयके पिता मेघनाथ उयके उम्र 25 वर्ष निवासी बिचपारा मर्देल (3) लिलेश कुमार उयके पिता स्व. हलाल राम उयके निवासी निवासी बिचपारा मर्देल (4) महेंद्र कुमार कावडे पिता श्री लक्ष्मण सिंह कावडे उम्र 23 वर्ष निवासी आवास पर मर्देल थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोहर मातरम पिता सुंदर मातरम उम्र 20 वर्ष निवासी सुखई थाना दुर्गूकोंदल जिला कांकेर छत्तीसगढ़ दिनांक 20.05.2025 को थाना भानुप्रतापपुर उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करया की प्रार्थी हरेश कुमार उयके दिनांक 20/05/ 2025 को इंस्टा कार्ड प्राइवेट लिमिटेड के ऑनलाइन पार्सल को बैग में रखकर डिलीवरी करने अपने मोटरसाइकिल क्र. सीजी 19 बीऍम 7787 एचएफ डीलक्स में बैठकर डिलीवरी हेतु भानबेडा, भोड़िया की ओर गया था ऑनलाइन पार्सल को संबंधित ग्राहकों को डिलीवरी किया किया जा रहा था ग्राम मर्देल के हरेश कुमार उयके के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं किया गया कुछ देर बाद हरीश कुमार उयके के अपने मोबाइल फोन से ई कार्ट कंपनी के नंबर पर फोन करने पर प्रार्थी द्वारा फोन रिसीव कर आपका पार्सल होना बताया गया, आरोपी द्वारा मैं लेने आ रहा हूं बोलने पर प्रार्थी भानबेड़ा, बोदेली के बीच रास्ते में खड़ा था कुछ देर बाद आरोपी हरीश उयके अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल में आकर प्रार्थी को मेरा पार्सल दे दो बोलते हुए तुम्हें रूट का पता नहीं है बोलकर अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर प्रार्थी के पास रखें ई कार्ड कंपनी के पार्सल बैग के अंदर रखें पार्सल सामग्री कीमती 38896 रुपए को लूट कर प्रार्थी को भगाया गया प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 88/2025 धारा 396, 115(1), 351(2) 309(4). बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला (IPS) के दिशानिर्देशन में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल (IPS),अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम आरोपियों की पता तलाश किया गया आरोपियों द्वारा पुलिस को देखकर लूक छुपकर भागने का प्रयास किया जा रहा था गटित टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा डिलीवरी बॉय से लूट करना स्वीकार करने से आज दिनांक 21/5/2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम – उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सहायक उप निरीक्षक रजनीश गजभिए, सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे, प्रधान आरक्षक 57 नरोत्तम लोटिया, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू आरक्षक क्रमांक 142 चैतन्य नारायण, आरक्षक क्रमांक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 726 रामचंद्र कश्यप, डीएसएफ महिला आरक्षक 2444 भागेश्वरी के द्वारा लूट कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान रहा हैं!



