Home Blog उसूर ब्लॉक के चेरामंगी में लगा समाधान शिविर

उसूर ब्लॉक के चेरामंगी में लगा समाधान शिविर

0

Solution camp organized in Cheramangi of Usoor block

ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं का हुआ निराकरण

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को उसूर ब्लॉक के चेरामंगी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आवापल्ली, चिंताकोंटा, मुरदंडा, चेरकडोडी, नुकनपाल, पुसगुड़ी और मुरकीनार गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं से जुड़ें और उनका लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं। जानकी कोरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से वनांचल में बदलाव की बयार आई है और सुशासन की सरकार अब अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजापुर जिले में अब शांति, सुरक्षा और विकास की गति तेज हुई है और शासन की नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

शिविर के दौरान पहले चरण में प्राप्त 969 आवेदनों का विभागवार निराकरण कर ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय जैसी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर 281 नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here