The road from Sujibahar Main Road to Sikaria and from State Highway to Kachhuakani will be constructed at a cost of more than 07 crore 65 lakh
मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत जशपुर को मिली दो और मार्गों के विस्तार की स्वीकृति
Ro.No - 13672/156
रायपुर / जिले में आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जशपुर जिले के दो सड़कों के निर्माण हेतु 07 करोड़ 65 लाख 41 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
राज्य शासन से स्वीकृति कार्याे में 2 करोड़ 70 लाख 70 हजार लागत् के कांसाबेल विकास खंड के सूजीबहार मैन रोड से सिकरिया पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी. पुल पुलिया सहित एवं 4 करोड़ 94 लाख 71 हजार लागत के स्टेट हाईवे से कछुआकानी मार्ग लंबाई 3.80 किमी. निर्माण कार्य शामिल हैं।



