Home Blog नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करनेे वाला...

नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करनेे वाला 01 नफर आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

0

One accused who lured and raped a minor and made her photo viral on Instagram has been arrested.

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
दिनांक 24.05.2025

Ro.No - 13672/156

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.05.2025 को प्रार्थिया ने थाना कांकेर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी वैभव तिवारी से तीन साल से जान होने व नजदीकी बढ़ने पर आरोपी ने जबरदस्ती प्रार्थिया का आपत्ति जनक फोटों खीचा था तथा प्रार्थिया के बार-बार मना करने पर वह बोला की फोटो डिलीट कर दिया हूं। 15 मई 2025 को प्रार्थिया कांकेर में एक शादी आयी थी कि दोस्तों ने बताया तथा दिखाया कि वैभव तिवारी उसका आपत्ति जनक फोटो एडिट करके फेक अकाउंट से प्रार्थिया के रिश्तेदार तथा दोस्तों को भेज रहा है। प्रार्थीया द्वारा इस सम्बन्ध में उससे पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगा,कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र.151/25 धारा-79 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.)के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा-376(2)(ढ) भादवि, 4(1) पाॅक्सो एक्ट जोड़ा गया है। आरोपी वैभव तिवारी का लगातार पता साजी किया जा रहा था कि मामले में महत्वपूर्ण सूचना मिलने पर को आरोपी वैभव तिवारी पिता विजय प्रसाद तिवारी उम्र 19 वर्ष को दिनांक 23.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उप निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, आरक्षक अरूण मंडावी, आर. संतोष मरकाम एवं म.आरक्षक गणेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here