Home Blog अमृत जल मिषन डेढ साल बाद भी 20 गांवों में नहीं बिछा...

अमृत जल मिषन डेढ साल बाद भी 20 गांवों में नहीं बिछा पाया पाईप

0

Amrit Jal Mission could not lay pipes in 20 villages even after one and a half years

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम टपरदा में 48 ग्रामों में पेय जल सुविधा मुहैया कराने के लिये पीएचई विभाग द्वारा अमृत जल मिषन के तहत एक विषाल उपक्रम स्थापित किये जा रहे हैं जिसे लगभग डेढ साल हो चुके हैं। निर्माण स्थल पर रहे ठेका इंजिनियर अषोक निशाद ने बताया कि उपक्रम स्थापित करने के लिये भवन का निर्माण हो चुका है इसमें अब संयत्र स्थापित करना है इसके लिये 33000 केबी के 2 ट्रांसफारर्मर की स्थापना होगी। संयत्र के चालु होने से नदी का पानी सर्वप्रथम इसमें आयेगी जो ग्राम तिलगी, तेतला और कोडातराई में स्थापित विषाल पानी टंकी में पहुंचेगी और वहां के आश्रित ग्रामों में फिर से सप्लाई होगी। इन तीन ग्रामों के लिये 32 बीएचपी के बडे पाईप लगाये गये हैं वहीं आश्रित ग्रामों के लिये डी-1 पाईप बिछाया जा रहा है जिसमें कुल 48 ग्राम षामिल हैं और इसमें से अब 20 ग्रामों में पाईप बिछाना षेश रह गया है। बताया जाता है कि भवन में संयत्र स्थापित करने वाले टीम पहुंच चुके हैं जिसका रूप रेखा वे तैयार कर रहे हैं। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि इस संयत्र का लाभ इन 48 ग्रामों में इस गर्मी के सीजन में मिलने वाला था जो नहीं मिल पाया और षायद आगामी गर्मी सिजन तक भी यह अमृत जल मिषन पुर्ण रूप से कारगर सिद्ध होगी ऐसा उम्मीद नहीं हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here