पुसौर
नगर पंचायत पुसौर कार्यालय प्रांगण में नगर अध्यक्ष रितेष थवाईत, उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, पूर्व अध्यक्ष किषोर कसेर, नेता प्रतिपक्ष उमेष साव सहित अन्य पार्शदों तथा सीएमओ क्षितिज सिंह एवं स्टाफ के संयुक्त प्रयास से गण पर्व को स्थानीय स्कुली छात्रों व गणमान्य नागरिकों को विधिवत् निमंत्रण करते हुये बडे ही उल्लास से मनाया। जानकारी के मुताविक नगर के अन्य स्थलों में तिरंगा फहराने के बाद यहां रितेष थवाईत ने फहराया जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप पाण्डेय, तहसीलदार षिवम पाण्डेय, नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य दधिबामन साव, पं. गुणनिधि सतपथी, पुर्व उप सरपंच सरधाकर सरल, पूर्व पार्शद बैंकुण्ठ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। उदबोधन के कडी के अंत में मुख्य अतिथि की असंदी से अध्यक्ष रितेष थवाईत ने नगर के विकास में किये गये कार्य को अवगत कराया जिसमें उन्हौने कहा कि कोरोना के कारण 2 साल कोई भी कार्य नहीं हो पाये लेकिन नगर के लोगों को हर संभव मदद किया गया। षेश 2 सालों में रोड, भवन निर्माण सहित अन्य करोडों रूपये के निर्माण कार्य को लोगों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में षामिल स्थानीय स्कुलों में अभिनव, आदर्ष, आर्य विद्यासागर, लिटिल एंजिल, गुरूकुल, षासकीय हायर सेकेण्डरी, षासकीय प्राथमिक षाला, तथा महाविद्यालयों में षासकीय विश्णुचरण गुप्ता महाविद्यालय एवं ष्यामलाल मेमोरियल महाविद्यालय के छात्र छात्रा व उनके संस्थाप्रमुख तथा स्टाफ इसमें सम्मिलित हुये जिनके मार्गदर्षन से खेल कला एवं परेट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य प्रदर्षन हुआ। संपुर्ण कार्यक्रम 14 बिन्दुओं में विभक्त किया गया था जिसमें मार्चपास्ट, झांकी, सामुहिक नृत्य, पीटी, नगर गौरव, उत्कृश्ट कृशक, 10वीं टापर, 12वीं कला टापर, 12वी विज्ञान टापर, 12वी वाणिज्य टापर, 12वी कृशि टापर, स्नातक कला टापर, स्नातक बायो टापर तथा स्नातक मेथ्स टापर रहे। इसमें जिनका नाम औसतन परिणाम उत्कृश्ट रहा उन्हें सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि नगर के सर्वागीण विकास एवं सौदर्य में जिनका प्रमुख भुमिका रहा है उन सभी को सम्मानित किया गया। मंच में संचालक अनिल सतपथी के जरिये यह तथ्य भी आया कि षासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल में कार्यरत रहे वरिश्ठ बासुदेव कसेर ने घोशणा किया था कि नगर का कोई भी छात्र कला विशय में टाप होने पर उसे 11000 रूप्ये देकर सम्मानित किया जायेगा इस प्रकिया को उन्हौने एक साल पालन किया गया था कि वे चल बसे उस प्रक्रिया को अब उनके परिवार जन मुर्तरूप देंगे। उल्लेखनीय है कि आयोजित समारोह में प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने से दर्षकों की संख्या भी काफी अधिक हुई जिससे बस स्टैण्ड से थाना कार्यालय तक लोगों का जमावडा रहा वहीं टीआई एस आर धु्रव के व्यवस्था में आवागमन बाधित न होकर समुचा कार्यक्रम संवेदनात्मक एवं भावनात्मक परिदृश्य में सम्पन्न हुआ।



