Home Blog छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत...

छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।

0

Chhattisgarh Yoga Commission Chairman Rupnarayan Sinha was welcomed by BJP workers.

कांकेर। छग योग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद रूपनारायण सिन्हा का आज प्रथम नगर आगमन हुआ । स्थानीय विश्रामगृह कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अगुवाई में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रूपनारायण सिन्हा का भव्य स्वागत किया ।
श्री सिन्हा का बस्तर संभाग से पुराना नाता रहा है । वे भारतीय जनता पार्टी के बस्तर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके है । बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उनका गहरा नाता रहा है। संगठन में काम करते हुए उन्होंने बस्तर संभाग में भाजपा की मजबूती के लिये ठोस काम किया है ।
योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि वे योग आयोग के माध्यम से योग को लोगो की नियमित दिनचर्या में शामिल करने हेतु कार्य कर रहे है । आज योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल चुकी है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग रखे निरोग ये बात पूर्णतः सत्य है । जो व्यक्ति रोज योग के आसन करता है वो योग न करने वालो की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ होता है ।
श्री सिन्हा के स्वागत के लिये दिलीप जायसवाल, टेकेश्वर जैन, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश रजक, गिरधर यादव, उत्तम यादव दीपक खटवानी, राजकुमार फब्यानी उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here