The Governor inspected the Central Library
उत्तर बस्तर कांकेर / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कांकेर जिला प्रवास के दौरान पुराने कचहरी के समीप स्थापित किए गए नवीन सेंट्रल लायब्रेरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लायब्रेरी में पहुंचे विद्यार्थियों से चर्चा की तथा उनकी भावी कार्ययोजना के बारे में पूछा साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए किताबों से सदैव मित्रता रखने की नसीहत दी। इस दौरान राज्यपाल ने लायब्रेरी की आगंतुक पंजी में अपना नाम दर्ज किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी) श्री निशांत कुमार, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी भी उपस्थित थे।
Ro.No - 13672/156



