Home Blog राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज का किया भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम...

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जंगलवार कॉलेज का किया भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की

0

Governor Shri Ramen Deka visited Jangalwar College, praised the training program

उत्तर बस्तर कांकेर 28 मई 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज कांकेर के सिंगारभाट स्थित ’काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगलवार फेयर’ महाविद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।
जंगलवार फेयर कॉलेज में पीपीटी के माध्यम से जवानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। राज्यपाल ने इसके बाद महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा।

Ro.No - 13672/156

राज्यपाल को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, एडीसी श्री निशांत कुमार, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलेसेला सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here