MDH associate Jitendra Bhatia was honored for his national contribution to Arya Samaj
छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. राम कुमार पटेल ने दिल्ली वेद मंदिर में अंगवस्त्र और साल देकर किया सम्मान
नई दिल्ली। रोहिणी — आर्य समाज व गुरुकुल की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक योगदान में सक्रिय भूमिका निभा रहे एमडीएच मसाला उद्योग के सहयोगी जितेंद्र भाटिया को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. राम कुमार पटेल द्वारा दिल्ली के वेद मंदिर (रोहिणी) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ. राम कुमार पटेल ने बताया कि जितेंद्र भाटिया और उनके संरक्षक राजीव गुलाटी (एमडी, एमडीएच मसाले) आर्य समाज, गुरुकुलो के विविध सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में लंबे समय से आर्थिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे देशभर में आर्य समाज व गुरुकुल की गतिविधियाँ सशक्त रूप से संचालित हो रही हैं।
इस अवसर पर श्री भाटिया को साल और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
समारोह में राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री आचार्य जीव वर्धन शास्त्री, आनंद आर्य, रामनिवास आर्य तथा अनेक आर्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थित जानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्री भाटिया का अभिनंदन किया।
डॉ. राम कुमार पटेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में संचालित आर्य प्रतिनिधि सभा एवं प्रांतीय आर्य वीर दल द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों , गुरुकुलो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, वेद प्रचार तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें देश के अन्य राज्यों से भी सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल योगदानकर्ताओं को सम्मानित करना था, बल्कि युवा पीढ़ी को आर्य समाज के सिद्धांतों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करना भी था।



