Home Blog पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के तत्वावधान में ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ से हुआ...

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के तत्वावधान में ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ से हुआ भोजन वितरण

0

Food distribution from ‘Maa Annapurna Kitchen’ under the aegis of Purvanchal Bhojpuri Samaj Raigarh

सेवा में समर्पित जन्मदिन: अंजू यादव ने मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की महिला इकाई अध्यक्ष अंजू यादव ने अपने जन्मदिन को जरूरतमंदों के नाम कर दिया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के बीच भोजन वितरण कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

भोजन वितरण कार्यक्रम में पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय व प्रेम नारायण मौर्य , अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, घनश्याम सिंह, शिव लोचन यादव, श्रवण सिंह, महिला सदस्य ममता मिश्रा, रीना उपाध्याय, गुंजन सिंह, सिद्धिमा पांडेय, मीरा सिंह, अर्चना मिश्रा, रेखा सिंह, मुक्ता दीक्षित, उषा सिंह, पूनम सिंह, रिकी पांडेय, साधना पांडेय, विनीता सिंह, कंचन पांडेय सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह सेवा कार्यक्रम ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ के माध्यम से संपन्न हुआ, जो कि पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित एक समाजसेवी पहल है। इस रसोई का उद्देश्य अस्पतालों में आने वाले गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने अंजू यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा भाव की सराहना की।

समाज के संरक्षक प्रेम नारायण मौर्य और अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और दूसरों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।”

अंजू यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “जन्मदिन तभी सार्थक होता है जब उसका उपयोग किसी ज़रूरतमंद की मदद में किया जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here