Home छत्तीसगढ़ युवा नेता पिंटू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी ….

युवा नेता पिंटू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी ….

0

रायगढ़। श्रमिक मजदूरों के हित में पिंटू सिंह अक्सर लड़ाई लड़ते रहते हैं । रायगढ़ जिले के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति ने इसे देखते हुए रायगढ़ जिले के तेज तर्रार युवा नेता पिंटू सिंह को स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष का नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पिंटू सिंह की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों की हर्ष की लहर देखी जा रही है। साथ ही साथ आने वाले दिनों में मजदूर संगठन को पिंटू की शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती हुई लोकप्रियता का फायदा अवश्य मिलेगा इस बात से इंकार नही किया जा सकता। बेहतर कार्य और लगातार सक्रियता को देखते हुए अब नई जिम्मेदारी सौंपते हुए पिंटू सिंह को अध्यक्ष का पद मिलते ही खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को लगी उनमें खुशी का ठिकाना न रहा और वे लगातार फोन के जरिये साथ ही साथ फूल मालाओं से पिंटू का स्वागत कर उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। अध्यक्ष का उत्तरदायित्व मिलने पर पिंटू सिंह ने दिये गए निर्देश को पालन करते हुए हमेशा कार्य करेंगे। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं व गरीब किसानों की आवाज बनकर हमेशा आजाव बुलंद कर लड़ाई लडेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here