Home छत्तीसगढ़ आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में वार्षिकोत्सव आयोजित

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में वार्षिकोत्सव आयोजित

0

 

विद्यालय परिवार बच्चों को संस्कारवान बनावे… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय)

Ro.No - 13672/156

अल्प समय में सभी पालकों सकारात्मक प्रयास से विद्यालय का विकास संभव हो सका है…दिनेश साहू संचालक आदर्श पब्लिक स्कूल

सक्ती। आदर्श पब्लिक स्कूल में आज गणतंत्र दिवस पर स्नेह सम्मेलन २०२४ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथि जिला पंचायत सदस्य टिकेकश्वर गबेल, गोविंदा साहू अध्यक्ष साहू समाज, डा धीरेंद्र खूंटे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का सुंदर प्रदर्शन ही विद्यालय परिवार की छवि को प्रदर्शित करता है तो वहीं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने प्रेषित संदेश में विद्यालय परिवार से बच्चों को संस्कारवान बनाने का आग्रह किया।
इन पलों में लता राठौर, लालिमा केवट, नेहा राठौर, दीपक कंवर, सोनिया यादव, कुमकुम यादव, राधिका वैष्णव, इंदिरा वैष्णव, कविता यादव आदि विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
इन पलों में मंचासीन विशिष्ट अतिथि राकेश राठौर, भावना राठौर (पटवारी), गणेश राम कंवर (सरपंच ), जय गोविंद राठौर, रश्मि मंडल (व्याख्याता)आदि ने अपने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है इसलिए वे बच्चों के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहे।
आज विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ के शिक्षकों ने मंच संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन संचालक दिनेश साहू ने किया।
आज बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर दर्शकों के साथ पालक और अभ्यागत खुशी से गदगद नजर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here