Home Blog डी ए वी पब्लिक स्कूल परसदा मस्तूरी में फिट इंडिया सायकल रेस...

डी ए वी पब्लिक स्कूल परसदा मस्तूरी में फिट इंडिया सायकल रेस का हुआ आयोजन

0

Fit India Cycle Race was organized in DAV Public School Parasada Masturi

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद मस्तूरी में फिट इंडिया सायकल रेस का आयोजन स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया गया सायकल रेस विद्यालय प्रांगण से लेकर तहसील चौक तक किया गया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में संतोष डोंगरे, सरपंच वेद परसदा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहिल मधुकर, सरपंच सरगंवा रहे अन्य अतिथि के रूप में हुलेश राम खूंटे, सरपंच चौहा उपस्थित रहे। इसके अलावा नरसिंग पटेल, उपसरपंच वेद परसदा एवं थाना उपनिरीक्षक जगत मस्तूरी ने कार्यक्रम मेंउपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तथा स्टाफ के साथ विद्यार्थियों सहित आसपास के गाँवों तथा अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को सफल बनाना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मस्तूरी थाना के सुरक्षा कर्मियों का विशेष सहयोग रहा, जिनके सहयोग से यह सायकल रेस कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उपहार एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here