Home Blog गौ माता को राष्ट्र माता बनाने गौ तस्करी बंद कराने को लेकर...

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने गौ तस्करी बंद कराने को लेकर जांजगीर जिला के कुटी घाट से कलेक्टर बिलासपुर तक दंडवत प्रणाम यात्रा का मस्तूरी में फूल माला आतिशबाजी आरती के साथ भव्य स्वागत

0

To make mother cow the mother of the nation and to stop cow smuggling, Dandavat Pranam Yatra from Kuti Ghat of Janjgir district to Collector Bilaspur was given a grand welcome in Masturi with flower garlands, fireworks and Aarti.

* प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। गौ माता को राष्ट्र माता तथा गौ तस्करी को रोकने को लेकर तीन दिवसीय दंडवत यात्रा कुटी घाट हनुमान मंदिर जी से बिलासपुर कलेक्ट्रेट एवम पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जाने को लेकर गौ रक्षकों का मस्तूरी पहुंचने पर अवस्थी निवास के पास महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा इस पुण्य काम के लिए यात्रा में शामिल गौ सेवकों का आतिशबाजी पुष्प माला तथा आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया। विपुल शर्मा एवं बाबा शर्मा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग है की

*गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने, गौ तस्करी बंद करवाने, गौवंश बाजार बंद कराने, बिलासपुर गौ सेवा धाम को सेवा हेतु भूमि प्रदान हो लापरवाह डॉकटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए 24 घण्टे वेटनरी हॉस्पिटल खुले
दंडवत प्रणाम पद यात्रा ओमेश बीसेंन विपुल शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है

*बिलासपुर कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ११ सूत्रीय मांगो पर ज्ञापन,,, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी को आवेदन सौपा जाएगा जो निम्न है

– 1- गौ माता को राज्यमाता बनाया जाये और राष्ट्र माता का प्रस्ताव विधानसभा मे पास करके केंद्र सरकार को भेजा जाये ।
– ⁠2 कुटी घाट,रतनपुर,तख़तपुर मवेशी बाज़ार बंद किया जाए
– ⁠3 बिलासपुर गौ सेवा धाम जो आज 23 वर्षों से सेवा कर रही है उन्हें सेवा हेतु जमीन उपलब्ध कराई जाए

– ⁠4 लापरवाह डॉकटर राम ओतलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और 24 घण्टे जिला पशु चिकित्सालय खुले! जिससे सभी जीव जंतुओं को उपचार मिल सके!

– 5- छत्तीसगढ़ मे कृत्रिम गर्भाधान केंद्र बंद किया जाये ।

– 6- छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश बाजार (पशु बाजार) को पूर्ण रूप से बंद किया जाये ।

– 7- जो गौ पालक कृषि मे गौधन का उपयोग करे केवल उसी को सब्सिडी व अन्य लाभ दिया जाये ।

– 8- जर्सी, एच एफ, विदेशी नस्ल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाये ।

– 9- जितने नामी गौ तस्कर है उनपर राजद्रोह लगाकर फांसी दिया जाये , और *उनके बैक अकाउंट की जाँच की जाए ।

– 10- गौ मंत्रालय का गठन किया जाए । गौ सेवा आयोग से मंडी बोर्ड को हटाकर राज्य सरकार के अधीनस्थ रखा जाए ।

– 11- समस्त जिले मे वेटनरी विभाग के द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था और अन्य प्राणियों की भर्ती की व्यवस्था की जाये , राज्य स्तरिय पशु (प्राणी) चिकत्सालय 24घंटे किया जाये ।

जबतक 11 सूत्रीय मांगे पुरी नही होती गौ सेवक पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों मे जन जागरण दंडवत यात्रा करेंगे ।
तीन दिवसीय दंडवत यात्रा मे उपस्थित गौ सेवक – ओमेश बिसेन जी विपुल शर्मा , गौ रक्षा प्रमुख बाबा शर्मा,गोपाल कृष्ण रामानुज दास शत्रुघन यादव, मंजीत सिंह,शुभम् शुक्ला, बाबू भाई,शिवांश पांडेय,विकास यादव,सौमित्र शुक्ला दिव्यांश,आशीष त्रिपाठी अभिषेक,शुभम् साहू,विष्णु दुबे प्रकाश पुरोहित विष्णु पुरोहित बंटी गुप्ता संजय गोदानि,रवि पटेल,विशु साहू,आदर्श शर्मा,अनमोल खत्री गौतम मोटवानी,मुकेश कश्यप,सौरभ शुक्ला सौमित्र शुक्ला प्रभात अवस्थी प्रकाश अवस्थी एस कुमार मनहर नीलकमल मिश्रा सियाराम यादव सुबोध लहरे प्रज्वल तिवारी प्रीतेश अवस्थी उपेंद्र मिश्रा संजीव त्रिपाठी संजू सोनी अकांछा कौशिक सिद्धांत शर्मा प्रहलाद कौशिक भूपेन्द्र कौशिक प्रमोद अवस्थी मनीष निर्णेजक सहनो निर्णेजक राघवेंद्र सिंह चंदेल गौरव सिंह चंदेल नन्हे सिह चंदेल सुमित सिंह निखिल पांडे हेमू गुप्ता प्रकाश तिवारी भोलू श्रीवास आचार्य सचिन,राजवीर टाह नीरज पटेल आशीष यादव तथा भारी संख्या में महिलाओं तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here