Naxalite dump recovered from Tekpani village under Koylibeda police station area.
जिला पुलिस कांकेर
🔷 दिनांक-02.06.2025
श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित तुकाराम कामले (भा.पु.से.) उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर,श्री विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर) के मार्गदर्शन श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 30 मई 2025 को नक्सल गस्त, सर्चिंग के दौरान पुलिस फोर्स को मिली बड़ी सफलता। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकापानी के जंगल में डीआरजी/जिला बल एवं 30/40वीं वाहिंनी बीएसएफ द्वारा संयुक्त नक्सल गस्त एरियाडॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा डम्प किया हुआ BGL सेल विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी एवं मेडिकल सामग्री तथा दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा ग्राम टेकापानी व बड़गांव के मध्य जंगल में डम्प किया गया था। माओवादियों द्वारा कोयलीबेड़ा से ताडोकी के मध्य निर्माणाधीन सड़क में सुरक्षा ड्यूटी में लगने वाले सुरक्षा बलों को जानमाल की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर BGL जैसे घातक विस्फोटक, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री को छुपाकर रखा गया था।



