Advanced agriculture seminar was successfully organized in village panchayat Gatoura of Masturi
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरा मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण कृषि संगोष्ठी का आयोजन मंगल भवन मे सपन्न हुआ जिसमे 105 कृषक एंव पशुपालक उपस्थित रहे.संगोष्ठी मे केंद्रीय कृषि वैज्ञानिक डॉ कैलाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए जिसमे डॉ शर्मा द्वारा उन्नन्त कृषि के बारे मे ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया. कृषि विभाग से सहायक संचालक अनिल शुक्ला एंव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमित शुक्ला ने भी आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी. पशुधन विकास विभाग से विकासखंड प्रभारी डॉ यशवंत डहरिया उपस्थित हुए डॉ डहरिया ने कृषको को पशुपालन विभाग की योजना, टीकाकरण, नस्ल सुधार और डेयरी पालन के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी.मत्स्य विभाग से सतरूपा जायसवाल ने मछली पालन से जुड़ी जानकारी ग्रामीणों को दिया उद्यान विभाग से आये अधिकारी ने उद्यान से सम्बंधित जानकारी दिया. कृषि विभाग मस्तूरी से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ए के आहिरे, ए डी ओ कोमल सिंह मार्को, ग्राम सेवक रूहाना आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की मुख्य अथिति ग्राम पंचायत गतौरा सरपंच श्रीमती वस्त्रकार जी, नरेश वस्त्रकार सरपंच प्रतिनिधि, यदु राम साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे.यह अभियान 29 मई से प्रारम्भ हुआ है जो की 12 जून तक चलेगा।



