Home Blog पोटगांव में प्रतिभा उत्कृष्ट सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

पोटगांव में प्रतिभा उत्कृष्ट सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0

कांकेर । अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा हल्बी समाज ब्लॉक कांकेर के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा उत्कृष्ट सम्मान ग्राम पोटगांव में किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया साथ ही सामाजिक कार्य करने वाले सामाजिक पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यगण उपस्थित होकर समाज को उन्नति में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए वचनबद्ध हुए और सामाजिक उन्नति में कार्य करने की बात कही गई इस कार्यक्रम में सामाजिक लोक नृत्य चइत नाचा का भी आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा इसका श्रेय सभी युवकों को दिया गया क्योकि युवाओं के बदौलत ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया ऐसा ब्लॉक अध्यक्ष परसु राम भोयर द्वारा उद्बोधन में कहा गया साथ ही युवा ब्लाक अध्यक्ष हेमलाल गढ़िया द्वारा युवाओं को नशा ना करने की बात कही गई ।….

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here