Home Blog Dharmantaran: धर्मांतरण पर कांग्रेस ने की श्‍वेत पत्र जारी करने की मांग,कहा-...

Dharmantaran: धर्मांतरण पर कांग्रेस ने की श्‍वेत पत्र जारी करने की मांग,कहा- सरकार श्वेतपत्र जारी कर करे स्पष्ट,

0

Dharmantaran: Congress demanded release of white paper on religious conversion, said- Government should clarify by issuing white paper,

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. सत्ता दल और विपक्षी पार्टी एक दूसरे पर धर्मांतरण को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि श्वेतपत्र जारी कर स्पष्ट करे. हमारे शासनकाल में कोई चर्च नहीं बना है. इसपर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि भूपेश शासनकाल में एक आईपीएस ने सुकमा से पत्र जारी कर कहा गया था आदिवासियों की संस्कृतियों पर आक्रमण हो रहा है, ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण करा रही है. क्या ये पत्र उन्होंने नहीं पढ़ा था ? हम इन मुद्दों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है.
इन घटनाओं के बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में मिशनरियों का बोलबाला है, शिक्षा और स्वास्थ्य में वे लोग हावी है। इसका दुष्प्रभाव यह हो रहा है इसके आड़ में वह धर्मांतरण ज्यादा कर रहे हैं। यह रुकेगा तभी हिंदुत्व को ताकत मिलेगी।
सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश में धर्मांतरण और चर्च को लेकर कांग्रेस ने चुनौती दी है। कांग्रेस के कांग्रेस संचार विभाग के अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार से चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में रमन सिंह और भूपेश बघेल के शासन में कितने चर्च बने इस पर सरकार को श्‍वेत पत्र जारी करे। शुक्‍ला ने कहा कि राज्‍य में जितने भी चर्च बने हैं सभी भाजपा सरकार के दौरान बने हैं। कांग्रेस के शासनकाल में कोई चर्च नहीं बना है।

Ro.No - 13672/156

धर्मांतरण पर सीएम विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने चुनौती दी है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी सरकार करे. रमन सिंह और भूपेश बघेल के शासन में कितने चर्च बने. राज्य सरकार श्वेतपत्र जारी कर यह स्पष्ट करे. कांग्रेस के शासनकाल में कोई चर्च नहीं बना है. चुनाव के मद्देनजर BJP धर्मांतरण का मुद्दा उठा रही है.

जाने सुकमा एसपी ने क्‍या लिखा था पत्र में

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने 12 जुलाई 2021 को जिला के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को लिखे पत्र में ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों का उल्लेख किया था। उन्होंने लिखा था कि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों को बहला-फुसलाकर और ईसाई समुदाय में होने वाले लाभ का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छिंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़रा पतिनाइकरास, काकड़ीआमा, लौण्डीपारा, बारूपाटा में इनकी गतिविधियों की आसूचना है। इसके कारण भविष्य में स्थानीय आदिवासी और धर्मांतरित लोगों के बीच विवाद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एसपी ने अपने मातहत अधिकारियों ने मिशनरियों और धर्मांतरित लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कोई अवांछनीय गतिविधि दिखने पर तत्काल कार्रवाई को भी कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here