Charama Rest House became a den of debauchery for the BJP Mandal President
बस्तर प्रवेश द्वार चारामा का सरकारी विश्रामगृह राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद चारामा मंडल के भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू और उनके करीबियों की अय्याशी का अड्डा बना हुआ है, सोशल एवं प्रिंट मीडिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष के कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ-साफ दिख रहा है भाजपा का मंडल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ रेस्टहाउस के डाइनिंग टेबल पर सार्वजनिक रूप से शराब पी रहा है, एक फोटो किसी कमरे की है जिसमें बियर की बोतल, चखना खाते और शराब का गिलास देते हुए मंडल अध्यक्ष और साथी दिख रहे है, सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन आपराधिक श्रेणी में आने की जानकारी होने के बाद भी चाल, चरित्र,और चेहरा की बात करने वाले सत्ताधारी दल का मंडल अध्यक्ष बेखौफ कानून का मजाक बना रहा है, यहां किस हद गलत काम होते होंगे इसकी केवल कल्पना की जा सकती है, इस प्रकार का कृत्य समाज में स्वीकार्य नहीं है दूसरे दलों से अलग होने का दावा करने वाली भाजपा अपने मंडल अध्यक्ष के दुष्कृत्य पर सजा देती है या संरक्षण इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर होगा l



