Distribution of agricultural equipment under the Agriculture Department District Mineral Trust Institute Fund Scheme was done by Shri Asha Ram Netam, MLA, Kanker Assembly Constituency
आज दिनांक 17 जून 2025 को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रांगण नरहरपुर में जिला खनिज न्यास संस्थान निधि योजनान्तर्गत कृषि यंत्र बैटरी स्प्रेयर एवं विधुत चलित उड़ावनी पंखा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
सर्वप्रथम छतीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रजवल्लित, पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आशाराम नेताम जी विधायक विधान सभा क्षेत्र कांकेर
श्रीमती तारा ठाकुर जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर
श्रीमती कांति पटेल जी कृषि सभापति जनपद पंचायत नरहरपुर
श्री असकरन ध्रूव जी जिला महासचिव आ. ज.जा. समाज
श्री कुशल नेताम जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता
श्री आशा राम जुर्री जी गोंडवाना समाज प्रमुख
श्री अखिलेंद्र नेताम जी भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देवगाँव
श्री आकाश नेताम जी सरपंच ग्राम पंचायत दुधावा
श्रीमती मीना मरकाम जी भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपानी
श्री सरस उपाध्याय जी जामगाँव द्वारा किया गया l
सर्वप्रथम श्री दिनेश कुमार कुंजाम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य साझा किया गया
श्रीमती कांति पटेल जी कृषि सभापति जनपद पंचायत नरहरपुर द्वारा किसान भाइयों को अपने संबोधन में विभागीय योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया
अगली कड़ी में श्रीमती तारा ठाकुर जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर द्वारा किसान भाइयों को विभागीय योजनाओं एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनवा कर लाभ लेने पर प्रोत्साहित किया गया l
श्री आशा राम नेताम जी विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर द्वारा मार्गदर्शन संबोधन की कड़ी में आधुनिक खेती में कृषि यंत्रों का उपयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया l
अगली कड़ी में मुख्य अतिथियों के कर कमलों से कृषि यंत्र बैटरी स्प्रेयर एवं विधुत चलित उड़ावनी पंखा का वितरण 65 किसान भाइयों को किया गया l
कृषि यंत्र वितरण पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा नारियल एवं आम पौधों का पौधरोपण कार्यालय प्रांगण में किया गया l
कार्यक्रम का आभार प्रकट एवं समापन का घोषणा श्री रमतु नेताम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कांकेर द्वारा किया गया l
उक्त कार्यक्रम में सर्व क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालायीन स्टाफ एवं ग्राम देवगाँव, दुधावा, धनेसरा, सरोना, चोरिया, कन्हनपुरी, चनार, अमोडा, सुरही एवं जामगाँव के किसान भाई उपस्थित हुए l
कार्यक्रम में मंच संचालन कार्य श्री रोशन निषाद ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नरहरपुर द्वारा किया गया l
स्थान :- कृषि विभाग कार्यालय प्रांगण नरहरपुर
विकासखंड- नरहरपुर
जिला – उ.ब.कांकेर





