Home Blog भाजपा की केंद्र में सरकार के ग्यारह साल पर संकल्प से सिद्धि...

भाजपा की केंद्र में सरकार के ग्यारह साल पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी हुई

0

Professional meet and exhibition was organized under Sankalp se Siddhi program on eleven years of BJP government at the center

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा आज कांकेर शहर के नए बस स्टैंड स्थित डोम शेड में केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ग्यारह साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत प्रोफेशन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत देश और प्रदेश में कार्यशाला के आयोजन के साथ हुई थी जिसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार प्रदेश और जिलों में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं । हमारे समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार के प्रयासों , आयोजनों और योजनाओं को लेकर आम जनमानस तक लेकर जाना है ।
कार्यक्रम स्थल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल सोरी, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक की उपस्थिति मंच पर रही ।

Ro.No - 13672/156

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने उपस्थित विभिन्न वर्गों के प्रोफेशनल नागरिकों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है यह पहले जानना जरूरी है
उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल मीट के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग जो विभिन्न प्रोफेशनल क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं जैसे शिक्षा , स्वास्थ्य , अधोसंरचना निर्माण जैसे प्रोफेशनल क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं उनका सम्मान करना समाज में उनके योगदान को सम्मानित कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के योगदान से शिक्षा लेना है ।हमारे बीच आज डॉक्टर , शिक्षक वकील , और व्यापारी वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित हैं और हमारे द्वारा इनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है ।

समाज के विभिन्न वर्ग आज राष्ट्र विकास में और विकसित भारत निर्माण में अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान दें रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ग्यारह वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों का उचित सम्मान किया है चाहे बात की जाए सबसे अंतिम पायदान के सेवा प्रदाय करने वाले सफाई कर्मियों की हो जिनके चरण स्वयं नरेन्द्र मोदी ने धुलवाए थे या फिर देश के सर्वोच्च वैज्ञानिकों की जिन्हें उन्होंने सदैव सराहा और साथ दिया ऐसे अनेकों उदाहरण है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के समक्ष अपनी जिम्मेदारी के साथ रखा और उसका निर्वहन किया ।
कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम मात्र नहीं अपितु यह भारत के जन जीवन को सुव्यवस्थित करने का प्रण है जिसमें उत्तम शिक्षा हो , बेहतर स्वास्थ्य हो , जन सुविधाओं का विस्तार हो , उत्तम आंतरिक और बाह्य सुरक्षा निर्धारित हो , वैश्विक रूप से भारत का गहरा प्रभाव रहे विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मजबूत नेतृत्व भारत के हाथ में हो यदि एक पंक्ति में कहा जाए तो भारत में राम राज्य की स्थापना ही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मकसद है और यह सब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सीख कर कर सकते हैं

विकसित भारत की संकल्पना में हमारी भूमिका विषय पर सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि साफ सुथरा , स्वच्छ वॉर्ड और शहर, गावँ बना कर भाजपा के जनप्रतिनिधि अपना अहम योगदान दे सकते हैं । विधायक गण राज्य सरकार की योजनाओं से अपने क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कर और साथ ही अपने विधानसभा के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर हम सभी विकसित और समृद्ध भारत में अपना योगदान देकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं और यही ” संकल्प से सिद्धि ” कार्यक्रम का मूल ध्येय है ।

वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय कुमार मंडावी ने सुरक्षित भारत विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अंतर्राष्ट्रीय विरोधों के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्ति बनाया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सामरिक रूप से मजबूत करने के लिए रक्षा बजट को 7 लाख करोड़ तक पहुंचाया है । इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने के लिये देश की कुछ देश विरोधी ताकतों ने आंतरिक सुरक्षा से छेड़छाड़ करने की कोशिश की । पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को जिस प्रकार से मुह तोड़ जवाब देते पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयर बेस को नेस्तनाबूद किया उससे पूरा विश्व आश्चर्यचकित रह गया ।

श्री मंडावी ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत की मजबूती हालिया दिनों में पड़ोसी मुल्कों सहित पूरी दुनिया ने देखी है अब का भारत किसी के दबाव में नहीं अपितु अपने प्रभाव में कार्य करता है । अग्नि , पृथ्वी और आकाश जैसी आधुनिक मिसाइलें भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करती है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ।

इस अवसर पर राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेंद्र साहू, दिनेध रजक, टेकेश्वर सिन्हा, डिकेश खापर्डे, कमलेश उसेंडी, मनोहर यादव, संजय सिन्हा, खलील अहमद, गिरधर यादव, राजेन्द्र गौर,वउत्तम जैन, मनोज ध्रुव, उत्तम यादव, जयंत अठभेया, योगेश साहू, जयप्रकाश गेडाम, विजय लक्ष्मी कौशिक, चित्ररेखा जैन, उगेश्वरी उइके, मंजू सारथी, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, रूपेश्वर ठाकुर, धनेंद्र ठाकुर, पीयूष वलेचा, हितेंद्र खटवानी, लकी ठाकुर, सुरेश जैन, संदीप नाग, सलीम मेमन, हर्षल गजबिये, दीपंकर दत्ता, विकास अंभोरे, अनूप शर्मा, अशोक कचलाम, अनुसुईया सोनवानी , अदीप शर्मा, खेमनारायन शर्मा, प्रदीप चंदरौल, सपन श्रीवास्तव, प्रवेश चौहान आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here