Nationwide awareness cum benefit saturation campaign under Dharti Aura Public Participation Campaign
क्लस्टर स्तरीय समिति शिविर – माकड़ीखूना | दिनांक – 17 जून 2025, मंगलवार
माकड़ी खूना, 17 जून 2025 (मंगलवार):
धर्ती आभा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत चल रहे राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति अभियान के तहत दिनांक 17 जून 2025 को ग्राम माकडी खुना में क्लस्टर स्तरीय समिति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाने हेतु प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शिविर की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर कावड़े ने की। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी बाबा ठाकुर, वन सभापति एवं जनपद सदस्य श्री नितेश सलाम, सुशील पोटई अतिरिक्त सीईओ, विजय रामटेक (शिविर प्रभारी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में समस्त सरपंचगण प्रमिला शोरी (गोतपुर), सुमित्रा शोरी (नाथिया नवागांव), लीला मातलाम (माकडी सिंघराय), रत्ना नेताम (माकडी खुना) ग्राम की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामवासी, स्व-सहायता समूह की महिलाएँ, एवं अन्य ग्रामीण जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिविर के प्रमुख बिंदु:
शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कि पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास, खाद्य सुरक्षा योजना, वन अधिकार पत्र इत्यादि की जानकारी दी गई।
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया शिविर स्थल पर ही पूर्ण की गई।
ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए तत्काल निवारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा ईश्वर कवड़े ने अपने उद्बोधन में कहा:
“यह अभियान शासन की एक बड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है।”
जनपद उपाध्यक्ष तारिणी बाबा ठाकुर ने कहा:
“ग्राम स्तर पर महिलाओं, बच्चों और किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और लाभ उन्हें समय पर मिलना अत्यंत जरूरी है। यह शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
वन सभापति एवं जनपद सदस्य नीतेश सलाम ने कहा:
“जनप्रतिनिधि, पंचायत और प्रशासन जब मिलकर कार्य करते हैं, तब ही योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुँचता है। हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।”
शिविर के दौरान सूचना केंद्र, लाभार्थी पंजीयन काउंटर, स्वास्थ्य जांच स्टॉल एवं शिकायत निवारण डेस्क का भी संचालन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का समापन जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूकता की शपथ दिलाकर किया गया।



