Home Blog 18 जून से 7 जुलाई तक जिले में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

18 जून से 7 जुलाई तक जिले में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

0

Health camps will be organized in the district from June 18 to July 7

शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार के साथ, छूटे हुए हितग्राहियों के बनाए जायेंगे आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड

Ro.No - 13672/156

18 जून को चितवाही, नवापारा टेण्डा, सलखिया एवं रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 रियापारा चांदमारी में आयोजित होगी शिविर

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिले में मौसमी बीमारियों के साथ ही डायरिया से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देने हेतु जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 18 जून से 7 जुलाई 2025 तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि डायरिया से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के साथ डायरिया के प्रकरणों को सतत निगरानी किए जाने तथा डायरिया आउटब्रेक की दशा में प्रभावित क्षेत्र एवं उनके आसपास के संभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में डायरिया, बीपी, शुगर, सिकल सेल, स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड के साथ जनरल चेकअप भी किया जाएगा।

18 जून को विकासखण्ड तमनार के चितवाही, घरघोड़ा के नवापारा टेण्डा, लैलूंगा के सलखिया एवं रायगढ़ के रियापारा चांदमारी वार्ड नंबर 8 में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह 19 जून को पुसौर के एकताल, लोईंग के देलारी, खरसिया के तेलीकोट, घरघोड़ा के फगुरम, लैलूंगा के घटगांव, धरमजयगढ़ के हाटी एवं आमापाली तथा रायगढ़ के जेलपारा वार्ड नंबर 29 में शिविर आयोजित होंगे। 20 जून को पुसौर के तडोला, लोईंग के सरवानी, खरसिया के नहरपाली, तमनार के पाली, घरघोड़ा के चारभांठा, लैलूंगा के सुबरा, धरमजयगढ़ के दुर्गापुर, रायगढ़ के पूछापारा गोगोडीपा वार्ड नंबर 11 में, 21 जून को पुसौर के गोतमा, लोइंग के रेलवे लाईन किरोड़ीमल नगर, खरसिया के घघरा, घरघोड़ा के छर्राटांगर, धरमजयगढ़ के खम्हार, रायगढ़ के कौहाकुंडा वार्ड नंबर 25 में शिविर आयोजित होगी। 23 जून को पुसौर के लारा, लोईंग के सपनई एवं मौहापाली, खरसिया के गुरदा, तमनार के महलोई, घरघोड़ा के बटुराकछार, लैलूंगा के लारीपानी, धरमजयगढ़ के बकालो एवं रायगढ़ के सराईपाली वार्ड नंबर 43 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को तमनार के आमगांव, लैलूंगा के तोलगे, धरमजयगढ़ के सिसरिंगा, 25 जून को पुसौर के गढ़उमरिया, लोईंग के टारपाली, भेलवाटिकरा, पण्डरीपानी, पण्डरीपानी पश्चिम, बायंग, खरसिया के बसनाझर, तमनार के राबो, घरघोड़ा के रूमकेरा, लैलूंगा के बसंतपुर, धरमजयगढ़ के चरखापारा, रायगढ़ के पतरापाली वार्ड नंबर 44 में शिविर आयोजित होगी। 26 जून को खरसिया के नंगोई, तमनार के जरेकेला, घरघोड़ा के चोटीगुड़ा, लैलूंगा के सोनाजोरी, धरमजयगढ़ के विजयनगर, रायगढ़ के राजीव गांधी नगर, 27 जून को खरसिया के बर्रा, घरघोड़ा के कया, लैलूंगा के मुकडेगा, 28 जून को पुसौर के औरदा, लोर्इंग के पतरापाली एवं कलमी, खरसिया के गोरपार, घरघोड़ा के देहजरी, धरमजयगढ़ के ओंगना एवं रायगढ़ के सरईभद्दर वार्ड नंबर 34 में शिविर का आयोजन होगा। 30 जून को पुसौर के नेतनागर, खरसिया के बोतल्दा, तमनार के उरबा, घरघोड़ा के पुसल्दा, लैलूंगा के झारआमा, धरमजयगढ़ के पखनाकोट एवं रायगढ़ के देवारपारा वार्ड नंबर 38 में शिविर का आयोजन होगा। 01 जुलाई को खरसिया के काफरमार, लैलूंगा के तुर्रा, 02 जुलाई को पुसौर के गोर्रा, तमनार के टांगरघाट, लैलूंगा के किलकिला, 03 जुलाई को पुसौर के बोंदा एवं तमनार के कुंजेमुरा, 5 जुलाई को पुसौर के बाराडोली एवं तमनार के कचकोबा एवं 7 जुलाई को पुसौर के पुसल्दा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here