Labour registration of 88 beneficiaries was done in the camp
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 जून 2025/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में नियद नेल्लनार योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत केसेकोड़ी के आश्रित ग्राम सम्बलपुर में गत दिवस पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। श्रम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में ग्राम वासियों को पंजीयन एवं योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें कुल 88 हितग्राहियों का श्रमिक पंजीयन किया गया सभी हितग्राहियों को तत्काल श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक तोषण प्रसाद तिवारी, श्रम कल्याण अधिकारी जयप्रकाश चौहान सहित श्रम कल्याण निरीक्षक और संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
Ro.No - 13672/156




