बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में पत्रकारों ने कलेक्टर संबित मिश्रा के नाम एसडीएम जागेश्वर कौशल को सौंपा ज्ञापन । पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि शासकीय विभागों में निविदा की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा अखबार में प्रकाशित न करवाकर केवल खबर के रूप में प्रकाशित की जा रही है, जिससे स्थानीय मीडिया को निविदा विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा है।
ये पत्रकारों की मुख्य मांग
1.शासकीय निविदाओं की जानकारी अखबार में प्रकाशित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
2. निविदा विज्ञापन को फिर से अखबार में प्रकाशित करने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल
पुष्पा रोकड़े दैनिक प्रखर समाचार पत्र व प्रेस क्लब सचिव जिला बीजापुर, सुनील मसकोर्ले लोकमय समाचार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष, बसन्त मामडीकर, दैनिक पायनियर समाचार प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष, नितिन रोकडे, पोल खोल बस्तर सी जी, भारत दुर्गम न्यूज नेशन, रामचन्द्रम एरोला किरण दूत / टीवी 24 एम पी सी जी / सन्नू हमला हर खबर छत्तीसगढ़, अभिलाष बघेल छत्तीसगढ़ वाच, सतीश मोरला अनादि ज दैनिक बस्तर
आगे की कार्रवाई
पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और निविदा विज्ञापन को फिर से अखबार में प्रकाशित करने की व्यवस्था की जाए।



