Home Blog बुनगा में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

बुनगा में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

0

Five day yoga camp started in Bunga

स्कूली बच्चों सहित गांव के लोगों ने किया योगाभ्यास

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / जिला आयुष अधिकारी डॉ.गौराहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आयुष के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय नायक के नेतृत्व में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में ग्राम-बुनगा के माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।

सरपंच श्री बेद प्रकाश साव के मुख्य आतिथ्य में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप सरपंच दीन बंधु, सहित अन्य पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पहले दिन 60 लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भृमरी, शवआसन, वृक्ष आसन, तिर्यक आसन, ताड़आसन, सर्वांग आसन, भुजंग आसन, मकर आसन, सिंह आसन इत्यादि अभ्यास करवाया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से सरपंच श्री बेद प्रकाश ने विभाग का धन्यवाद किया एवं अधिक से अधिक लोगों को शिविर में शामिल होने के लिए अपील किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here