Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी,...

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी, काउंसिलिंग 23 जून से

0

Merit list released for admission in class 9th in Prayas Residential Schools, counseling from June 23

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जून 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित की गई है।

Ro.No - 13672/156

इसके तहत अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक के लिए काउंसिलिंग 23 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 24 जून, अनुसूचित जनजाति बालक-बालिका हेतु 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका हेतु 26 जून तथा सामान्य वर्ग बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका के लिए 27 जून प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग में विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र एवं स्वयं का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here