Home Blog राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक,राहुल गांधी की SUV कार का...

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक,राहुल गांधी की SUV कार का शीशा फूटा…देखें वीडियो

0

Big mistake in Rahul Gandhi’s security, the glass of Rahul Gandhi’s SUV car burst…watch video

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार पर अचानक हमला करने का आरोप लगा है. बुधवार दोपहर बिहार से बंगाल के मालदा में प्रवेश करते समय पथराव कर राहुल की कार का शीशा तोड़ दिया गया. हमले के बाद राहुल गांधी गाड़ी से नीचे उतरे. उस कार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी सवार थे. उनका कहना है कि, मैं कार के अंदर था. मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था. लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, ”समझें इसे कौन तोड़ सकता है ?” उन्होंने शिकायत की कि राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम के बंगाल में प्रवेश के बाद से विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है.

Ro.No - 13672/156

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के कटिहार जिले से न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। बंगाल सीमा में प्रवेश करते ही उनके काफिले में समर्थमों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी बस में सवार होने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी SUV कार का सीसा टूट गया। राहुल के साथ चल रहे कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ रहे लोगों को फटकार लगाते हुए रोका। उन्हें आशंका है कि पीछे से ही किसी ने पत्थर फेंका है।

देश तोड़ने वाले अब बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे: कांग्रेस

बिहार से बंगाल जाने वाले रास्ते में राहुल गांधी के स्वागत में सड़क किनारे बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाए गए थे, जिन्हें किसी ने फाड़ दिया था। बिहार कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो वायरल कर इसे शर्मनाक घटना बताया। साथ ही लिखा कि देश तोड़ने वाले, अब बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे हैं। असम के बाद बिहार के कटिहार में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर को फाड़े गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here