Home Blog शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 60 पाव अंग्रेजी और देशी शराब बरामद,...

शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 60 पाव अंग्रेजी और देशी शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई

0

Accused arrested for transporting liquor, 60 quarters of foreign and country liquor recovered, police action

रायगढ़ — अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने कल 20 जून को एक युवक को एक्टिवा स्कूटर में शराब ले जाते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 30 पाव अंग्रेजी और 30 देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधीनगर निवासी रजत महिलाने अपने काले रंग के एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 13 BB 9041 में अवैध शराब लेकर सारंगढ़ बस स्टैंड शराब दुकान गया है और अवैध बिक्री के लिए शराब ला रहा है। सूचना एवं थाना प्रभारी के निर्देशन पर उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश पाठक तथा आरक्षक लकेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण उरांव की टीम ने दुर्गा चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।

पुलिस जांच में रजत महिलाने के कब्जे से 30 पाव गोवा व्हिस्की और 30 पाव देशी प्लेन शराब, कुल कीमत लगभग 6000 रुपये पाई गई। आरोपी शराब परिवहन और रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, को भी जप्त किया है।

आरोपी रजत कुमार महिलाने, पिता स्वर्गीय मदन लाल महिलाने 24 साल गांधीनगर जूटमिल के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here