Chiktaraj committee became strict on illegal encroachment in Bijapur, gave one week ultimatum to the administration
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर नगर में लगातार हो रही अवैध वन कटाई और अतिक्रमण के मामलों को लेकर चिकटराज समिति ने सख्त रुख अपना लिया है। समिति ने नगर के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर स्थान खाली करने की मोहलत दी है।
चिकटराज समिति व स्थानीय ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं करता, तो वे स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाएंगे और उग्र आंदोलन की राह पर जाएंगे, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।
समिति ने बीजापुर नगर में बाहरी लोगों की बढ़ती आबादी, विशेषकर रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों के बसने पर गंभीर चिंता जताई है। समिति के अनुसार, इन गतिविधियों से स्थानीय आदिवासी समाज और नगरवासियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
समिति के प्रतिनिधियों — पेरमा, गायता, पुजारी, सियान, सज्जन, सिरा, और गुनिया सहित अन्य सदस्यों व ग्रामवासियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
चिकटराज समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलंब अतिक्रमणकारियों की पहचान कर, कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और स्थानीय समाज को सुरक्षित वातावरण मिल सके।




