Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने नशामुक्ति के लिए कलेक्टर ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने नशामुक्ति के लिए कलेक्टर ने दिलाई शपथ

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज 30 जनवरी को नशा मुक्ति संकल्प दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई एवं अधिकारियों ने संकल्प पत्र पर अपना हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथा संभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत गीत कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल सहायक आयुक्त आदिवासी केएस मशराम सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण सभी अनुभाग से एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर , तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here