Home Blog छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन पत्र जारी कर दिखाई...

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन पत्र जारी कर दिखाई सहभागिता

0

Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries showed participation by issuing a letter of support

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के अभियान को मिला व्यापार जगत का समर्थन

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। महिला समन्वय समिति रायगढ़ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखते हुए चलाए जा रहे सतर्कता अभियान को समाज के विविध वर्गों से समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अब उद्योग और व्यापार जगत भी इस मुहिम से जुड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से समर्थन पत्र जारी कर इस अभियान की सराहना की और इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि – “आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता समाज की प्राथमिक ज़रूरत बन चुकी है। महिला समन्वय समिति रायगढ़ द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से प्रेरणादायक और प्रभावशाली है। चैंबर ऑफ कॉमर्स इस अभियान में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
महिला समन्वय समिति की प्रमुख सदस्यों ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस समर्थन को ‘सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में मील का पत्थर’ बताया। उन्होंने कहा कि जब समाज के वाणिज्यिक और औद्योगिक संगठन भी इस तरह के अभियानों में सहभागी बनते हैं, तब उनके प्रभाव की पहुँच और भी व्यापक हो जाती है।

यह अभियान न केवल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और संवेदनशील सामाजिक परिवेश विकसित करने का कार्य भी कर रहा है।

आगामी दिनों में महिला समन्वय समिति विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने की योजना पर कार्य कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here