Home Blog युक्तियुक्तकरण कों लेकर कांग्रेस नें मस्तूरी मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन बी.ई.ओ...

युक्तियुक्तकरण कों लेकर कांग्रेस नें मस्तूरी मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन बी.ई.ओ को राजयपाल के नाम सौपा ज्ञापन

0

Congress protested at Masturi headquarters regarding rationalization and submitted a memorandum addressed to the Governor to the B.E.O.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में युक्तियुक्तकरण कों लेकर मचे घमाशान कों लेकर आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में बिलासपुर एवं मस्तूरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह आरोप है कि छग.शासन द्वारा शिक्षा विभाग युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूल एवं लगभग 45000 हजार शिक्षक पद को समाप्त करने निर्णय लिया है चूंकि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र है युक्तियुक्तकरण से बस्तर सरगुजा,जैसे क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो रहा हैँ चूंकि पूर्व में सर्वे के आधार पर स्कूल खोला गयां था तब सरकार बीजेपी की हीं थी और उनकी गलत शिक्षा नीति के कारण शिक्षको में आक्रोश हैं उनका आरोप हैँ कि 15 वर्षो तक भाजपा की हीं छत्तीसगढ़ में सरकार थी।
पर जहाँ शिक्षक की कमी थी वहां भर्ती नही की गई छात्र स्कूल छोड़ने के लिये मजबूर हो गये सरकार चाहती तो दर्ज संख्या बढ़ाई जा सकती थी चूंकि शिक्षा मौलिक अधिकार है इसलिये हर बच्चे को शिक्षा पानें का अधिकार हैँ खास कर उन गरीब परिवार के बच्चों कों जो प्राइवेट स्कूलों के भारी भरकम फीस कों नहीं दे पाते ऐसे बच्चों और पालकों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई हैँ जिसको लेकर पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस विरोध कर रही हैँ।

विरोध प्रदर्शन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी ब्लाक अध्यक्ष नागेन्द्र राय जिला सदस्य दामोदर कांत जिला सदस्य राजेंद्र धीवर जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन राजकुमार अंचल मनोहर कुर्रे शंकर यादव भोला साहू साहिल मधुकर गोविंदा टंडन छवि बंजारे नरेंद्र दिनकर विनोद ठाकुर लखन टंडन अमृत राठौर राहुल यादव साहेब लाल उमेश कश्यप बली राम पटेल बिंद्रम बिंदु जायसी तथा भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here